आज की ताज़ा ख़बर सुनी तुमने?
क्या है? तुम ही बता दो।
यूपी में प्यार करना मना है।
क्या? ये कैसी ख़बर है? तुम पागल हो गए हो क्या?
अरे पगली! प्रदेश के नए मुख्यमंत्री ने आदेश दिए हैं, एंटी-रोमियो स्क्वाड बनाया है। सब तुम्हारी सुरक्षा के लिए.......
तुम्हारे साथ होना उस स्क्वाड के होने से ज़्यादा महफ़ूज़ है।
हाँ, दोस्तों के साथ तो हम अकसर महफ़ूज़ होते हैं।
तो अब नॉएडा और ग़ाज़ियाबाद के मॉलों में प्रेमी एक-दूजे का हाथ थामकर चलते नज़र नही आयेंगे? मोहब्बत का इज़हार सिर्फ कनॉट प्लेस की सड़कों पर या गुडगाँव के मॉलों में ही कर पायेंगे?
इश्क़ अकसर जाति के कारण पिछड़ जाता है......
क्या मतलब है तुम्हारा?
जब कोई पिछड़ी जाति का लड़का किसी ऊँची जाति की लड़की से मोहब्बत कर बैठे तो अपने दिल की बात कह कहाँ पाता है?
शायद रस्मों और रिवाज़ों को मोहब्बत से ऊपर रखना ही हिंदुत्व है। मग़र मोहब्बत तो हर जाति के लोग ही करते हैं न......
क्या तुमने कभी किसी से इश्क़ किया है?
काश किया होता; क्योंकि अब तो यूपी में प्यार करना मना है।
![]() |
| फ़ोटो क्रेडिट : पिनटेरेस्ट |

Bahut Sahi !!
ReplyDelete